logo

रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप, ED ने चार्जशीट दाखिल की

ROBERT_VADRA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है। ईडी का आरोप है कि वाड्रा ने दो कंपनियों के जरिए कुल 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हासिल की।
एजेंसी के मुताबिक, इस रकम में से 5 करोड़ रुपये ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (BBTPL) और 53 करोड़ रुपये स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (SLHPL) के माध्यम से आए। दोनों कंपनियां वाड्रा के कारोबारी नेटवर्क से जुड़ी बताई गई हैं। ईडी का दावा है कि यह पैसा पहले से दर्ज आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है।


चार्जशीट में बताया गया है कि वाड्रा ने इस अवैध धन का उपयोग अचल संपत्तियां खरीदने, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने, कंपनियों को कर्ज देने और ग्रुप की कंपनियों का बकाया चुकाने में किया। ईडी के अनुसार, ये सभी गतिविधियां मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अपराध की श्रेणी में आती हैं।


जांच एजेंसी ने कहा कि बैंक ट्रांजैक्शनों, कंपनी रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों के आधार पर इस फंड के ट्रेल को ट्रैक किया गया। साथ ही यह भी सामने आया कि जिन कंपनियों के जरिए यह धन भेजा गया, उनका संचालन वाड्रा के करीबी सहयोगी कर रहे थे। ईडी का कहना है कि इन कंपनियों का इस्तेमाल धन को वैध दिखाने के लिए किया गया।
ईडी ने चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है और अब इस पर सुनवाई की जाएगी। अगर आरोप तय होते हैं, तो वाड्रा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत सजा हो सकती है। फिलहाल वाड्रा की ओर से इन आरोपों पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest